Thursday, October 17, 2013

अमृत पथ 16 लगन

अमृत पथ  16    

लगन


स्वामीजी ने ”लगन“ की महत्ता बताते हुए कहा थाः-

”कृष्ण, बुद्ध, महावीर, मुहम्मद, बड़े लोग हैं, युग पुरुष हैं, उन्होंने अपनी अपनी तरह से सत्य को जाना, उस अनुभव को अपने समय की भाषा में कहा, अपने तरीके से कहा, इसीलिए अंतर होगा। सत्य तो एक है पर उसको कहने का ढंग अलग ही होगा, बाद में जानने वाले उस एक तरीके  को ही सत्य मानते हैं, ... यही विवाद का विषय बन जाता है और किसे समझाओ, अहंकार में डूबते है, लड़ते हैं, । बहुत खून खराबा हुआ है। हमारा रास्ता ठीक है, आपका गलत है। नहीं मानेंगे, इतिहास इन समस्याओं से भरा हुआ है।

कृष्ण कहीं नहीं गए, उनकी साधना कहीं दिखाई नहीं पड़ती। वो जहां है वहीं सिद्ध  हैं, ... गीता का दूसरा अध्याय तथा कुछ श्लोक जो इधर उधर हैं, तुम्हें बताए है, वे ही सार है, बाकी सब तो बाद का जोड़ लगता गया है, ... ।

पर उनको भी उस काल में कितनेे लोग समझ पाए, अर्जुन, भीष्म, विदुर, उनके भई बलराम भी नहीं,  क्यों, जहां शक्ति का प्राकट्य होता हैै, वहां प्रकृति सबसे पहले अवरोध खड़े कर देती है,। वह रास्ता छिप जाता है। कृष्ण का अनुभव, उनका ज्ञान,हमारे सामने है, हजारों साल होगए, हमने उन्हें पूर्णावतार कहा है। राम को तो भी  मर्यादा निभानी थी, पर उन्हें नहीं।  जब जो उचित लगा कर दिया या हो गया, वे उसके पार हैं।  वे मात्र वर्तमान है, उन्हें कोई नहीं बांध पाया, वे मुक्त हैं, वे जहां है वहीं से अपनी बात कहने में समर्थ हैं, चाहे युद्ध का मैदान हो!, या वृन्दावन में महारास होे,।

महावीर को सारी परंपरा से गुजरना पड़ा,। लोग साधना को तभी समझ पाने में सफल थे, जब वे किसी को सभी साधनाएं करते हुए देखें। महावीर पूरे रास्ते से चले। बुद्ध ने उपनिषद का रास्ता पकड़ा, उनकी पद्दति उपनिषद  से प्रभावित रही। मुहम्मद के सामने अपना समाज था, यहां की तरह वहां का समाज इतना विकसित भी नहीं था, इतनी बड़ी कोई परंपरा भीनहीं थी। सामाजिक रूढ़ियां बहुत थीं, वहां जो रास्ता बना, वह अलग ढंग का था, यही हाल ईसाई धर्म का रहा, वहां भी बहुत बड़े-बड़े संत हुए हैं।

प्रकृति कभी किसी को पूर्ण नहीं बनाती, कुछ न कुछ अधूरापन रह जाता है, ... इसलिए हर महपुरुष अपने मार्ग चलता हुआ मंजिल की तरफ इशारा तो करता हैै, पहुंचा भी देता है। पर यहां सब तेजी से बदल रहा है, जो आज है सत्य है, वह कल गलत मालूम पड़ता है। धारणाएं तेजी से बदल रही हैं।

बहुत बड़ा वैचारिक परिवर्तन हो रहा है। हम पीछे मुड़कर कब तक चलेंगे, चलना आगे ही है।
सबने अपनी अपनी तरफ से आदमी की बेहतरी के लिए प्रयास किया हैं। रास्ता बताया, इशारा दिया, कितना हम समझ पाए, कितना हम चले यह अलग बात है। और तो और जो लिखा गया है,ै, वह तो बहुत बाद का है, सैकड़ों साल बाद का है, ... हमने जो अपनी बुद्धि से सोचा वह भी जुड़ गया है, यह याद रखना  होगा।

इसीलिए किसी दूसरे के रास्ते की बुराई करना, चर्चा करना उचित नहीं है। उसे आप चलने दीजिए, यहां मैंने कोई एक रास्ता नहीं बताया, ... यह नहीं कहा, यह गलत है। अनंतयात्रा में चूड़ाला  यही कती है कि कर्मकांड प्रधान साधनाएं  मौलिक परिवर्तन नहीं कर सकती हैं। उनकी व्यर्थता का बोध तभी होता है, ... जब वो करली जाती हैं। तभी अंतर्मुखता प्राप्त होती है।

यहां जो करना होता है, मन के द्वारा होता है, मन से ही है।वहां शारीरिक प्रयोगों की जरूरत भी होती है। पर साधकों पहले यहीं से ही आना होता है। फिर जितना उसका विकास होता जाता है, वह उतना विवेक का आदर कर, ... बुद्धि चातुर्य से बचता जाता है। ... यह अवस्था सभी ने बतायी है, ... फिर हम कैसे कह सकते हैं कि यही मौलिक है। यही एक मात्र पथ है।  पहाड़ तक आने के लिए अनेक रास्ते हो सकते हैं, पर चढ़ाई के समय एक ही पगडंडी रह जाती है,... और चोटी तो एक ही है। अंत का अनुभव जिसको भी हुआ, ... वह उनका सत्य था, और उन्होंने उस समय की भाषा में, उस उसय की समझ में कहा, अंतर तो होगा ही। तुम, अंतर में क्यों पड़ते हो, व्यर्थ समय गंवाना है। जहां से भी हो, शुरू करो और चलो, लगन ही यहां साधना है।

Tuesday, October 15, 2013

13 अमृतपथ

साधना सूत्र


समय-समय पर स्वामीजी के साथहुए वार्त्तालाप का संक्षेप यहाँ प्रस्तुत हैः-

”बाहर की सब क्रियाऐं, यथावत चलती रहेंगी,
पर उनके कारण  मन अपने स्थान से नहीं हटेगा
न सुख को सुख
न दुख का दुख
और मन एक रस बना दिया-
कुंती ने भगवान से कहा था-
हमेशा दुख बना रहे तो हममें तुम्हारी स्मृति बनी रहेगी।
क्योंकि दुख में जो गति है वह सुख में नहीं है।“

”मन हमेशा सुख की चाहना करता है।
जैसे सुख में रस बढ़ जाता है
वह सबको भूल जाता है
अहंकार बढ़ता जाता है
वह महान शक्ति से दूर होता जाता है।
इसके लिए एकमात्र उपाय है
वह भीतर से जुड़ा रहे- एक रस
जो हो रहा है, होता रहे। उससे विचलित नहीं होता है।“


”.हम उसके लिए जो प्रयास करते हैं
हमारी विधि ठीक नहीं है
जड़ों से जुड़ना, मतलब यह है
मन को स्वाभाविक स्थिति में लाना
वहां विचार नहीं उठता है, स्वाभाविक स्थिति में,
परन्तु इंद्रियॉं खींचती रहती है।
यह भटकाव बाहर से अधिक आता है
उस में भी सूक्ष्म से सूक्ष्म विचार कैसे पैदा होते हैैंं
क्या होता है।इसका पता आपको तब तक नहीं लगेगा
जब तक आपका मन अंर्तमन के पास नहीं पहुंचेगा।
क्यों
कैसे,कहॉं सेे,यह समझने के लिए मन को  थोड़ा नीचे उतारना पड़ेगा
प्रयास करना है,
वही
विचार आते ही हटाते जाओ
एक समय ऐसा भी आएगा, मन बिल्कुल ही शांत रहेगा
कोई विचार नहीं आएगा
मन उसी स्थिति में  लंबे समय तक रहने के बाद,तब मन की आदत बन जाएगी।
मन को स्वयं उससे हटाना है।
हमारे प्रयास सब उपरी हैं।“

”बच्चे को देखा है,
कहना नहीं मानता है
समझाते हैं,फिर भी कहना नहीं मानता है
पर जब वह स्वयं सोचे मुझे करना है
तब वह जो करता है,
वह दूसरे के समझाने से नहीं हो सकता है।
तुकाराम का अभंग  है
‘‘तेरा, तुम्हारे पास ही है
पर तुम जगह भूल गए हो’।’

”जो कुछ हमें करना है
अंदर से,बाहर से नहीं
वह भक्ति के नाम से आध्यात्म के नाम सेे जो प्रपंच करते हो उनकी कोई आवश्यकता नहीं,
विश्वास तो दृढ़ हुआ नहीं
करते हें क्यों
सांसारिक आवश्यकताओं की पूर्ति हो जाए
यह भगवत प्राप्ति के लिए तो कोई करता  नहीं।
जैसे ‘‘रामकृष्ण’’  ने किया
सब प्रकार के  मोह छोड़कर परमात्मा के प्राप्ति के लिए किया।

यहॉं किसी न किसी इच्छा पूर्ति के लिए करते हैं।
जब तक  भौतिकता की प्राप्ति के लिए उत्सुकता है
तब तक खींचतानी चलती रहेगी।“


ब्रह्मनिष्ठ गुरु
अंत होने के बाद वापस कुछ नहीं बचता,संसार का कोई अंत नहीं है।
शरीर का अंत है,परन्तु शरीर के अंत के बाद क्या होता है,जिस महान शक्ति के द्वारा हमको पैदा किया है,जो शक्ति संचालन करती है,वह हट जाती है।
परन्तु महान शक्ति ने पैदा किया है,भले ही यह माया है।
उस महान शक्ति का कोई उद्देश्य है,उद्देश्य की पूर्ति के लिए जब तक जीवित है,तब तक जीवित है,हमारे सारे कार्य यथावत चलते रहने चाहिए।
हमने हमारे मन को धीरे धीरे निरन्तर नीचे लाना शुरू किया,धीरे धीरे अंतर्मन तक लाने की कोशिश की,तब भीतर पता लगता है कि जीवन का क्या उद्देश्य है?
क्या करना है?है तो  यहाँ सब नाटक ,पर हमारा पार्ट भी तो है।
हमें अपना पार्ट अदा करना है,पर याद रखना है।
मैं राजा भी हूं,पर यहां राजा का कार्य क्या है?नाटक के लिए नाटक का पार्ट  करते हैं तो इसमें आत्मसंतोष होगा।
मन, अंतर्मन में लीन हो जाएगा, यह अंतिम अवस्था है।
पर्दा गिर गया,नाटक समाप्त हो गया।“



”कुंभ ने नीलकंठ से कहा था
मेेरे जीवन का उद्देश्य तुम्हारा मार्गदर्शन करना है
जो ब्रह्मचारी गुरु हैं
वह भौतिक चक्कर में नहीं पड़ता
वह केवल मार्ग दर्शन करता  है,
हो सकता है, उसके बाद मेरा शरीर  भी नहीं रहे।’
वो है
जो अंगुली से इशारा करदे  वह है
और फिर शिष्य  का कर्त्तव्य है कि वह आज्ञा का पालन करते रहे।

मैंने जो कहा है, लिखा है, वहां ब्समंत कहा है, संदेह की जगह नहीं रखी ह।ै
सुनने वाले भूल जाते हैं। शंका करते हैं।
मेरे मन में कोई  विचार नहीं है।
प्रश्न पूछा है, उसके पहले उत्तर आ जाता है
कोई दुविधा नहीं है।“
”मन का ( भ्रकुटि  में है
शेष नीचे  है
जो मन यहां है, उसका केवल कार्य भौतिक सृष्टि में अपना कार्य करना है।

इस मन के साथ विकार हैं।
विकार इसे प्रभावित करते हैं,
इसको यदि इसके साथ जोड़ दिया जाए
तो विकार  प्रभावित नहीं करते।
प्रकृति की इच्छानुसार कार्य अपने आप चलता है।
इसीलिए इसको  नीचे लाना है।
और कोई उपाय नहीं  है
इसका कार्य मात्र ंबजपदह है
ंबजपदह कर रहे हैं।
जो पार्ट दिया हैै, वह कर रहे हैं,
तब न सुख होता है न दुख
जब तक मन यहां ऊपर रहेगा
सुख भी होगा, दुख भी होगा
नीचे आकर
अखंड शांति है,
जो होना है, हो रहा है।“


Sunday, October 13, 2013

prasang

12
   
 izlax

LoIu fdl izdkj gekjk ekxZ n'kZu dj ldrs gSa]vpkud ifjfLFkfr tc dfBu vktk, rc D;k fd;k tk,\iz'u ;g FkkA

Lokehth us vius vuqHko ds vk/kkj ij mÙkj fn;k Fkk%&

ßtc xq#dqy dk dk;Z 'kq: gh fd;k Fkk] fd ,d ckj vpkud ,d izlax vk x;kA jkeLusgh iaFk ds /keZxq# >kyjkikVu vk, gq, FksA cdkuh ds yksx vk,] cksys mudk dk;ZØe ikl ds xq#dqy gksrs gq, cdkuh tkuk gSA oss 'kke dks pkj cts ;gkWa vk,axsA --- ;gka Hkkstu O;oLFkk gks tk, rks vPNk gS] --- mUgsa irk Fkk] ;gka dqN Hkh ugha Fkk] --- ^eSaus dgk Bhd gS*] mUgksaus  dgk yxHkx vLlhlar muds lkFk vkSj gSa] --- lcdk izca/k gksuk gSA---
;gka rks fVfdV ds iSls Hkh ikl ugha FksAs] vlukoj] rd iSny  gh tkrk Fkk] --- ;gka lss ekpyiqj iSny gh tkuk gksrk Fkk] cl ls tkuk gksrk rks yksx fVfdV ys ysrs] --- jkr dks lkspk] --- LoIu esa ns[kk ] LVs'ku ij [kM+k gwa] fy[kk] ^C;kojk* ns[kk] ] lqcg pkj cts mBk]] C;kojk--pyk x;kA


ogk¡ nksuksa HkkbZZ]  tks cM+s lsB Fks] mUgha dh ekU;rk ekuus okys FksA mudh nqdku ij x;k] --- os pkSads] --- mUgksaus rqjUr [kkus dk bartke fd;kAjkr dks tc ppkZ gqbZ] rks eSaus jkeLusgh egkjkt ds xq#dqy vkus dh lwpuk mUgsa nhA --- mUgksaus lkjh ckr iwNhAlqcg  mUgksaus rqjar pkj lkS #i;s fudkys eq>s fn,A

eSaus dgk]]** ;g esjs fy, fdl dkeds]---
mUgksaus iwNk] jlkbZ esa D;k cusxkA
eSaus dgk Fkk] ;gh iwjh] lso] oxSjgk
^^oks cksys ugha]]nky ckVh  ckQys pwjek cukosaA  tks Hkh [kpkZ gksxk ge ckn esa vkdj ns[k ysaxsA] -- ge ml fnu vk tk,axs] vkt fQdz u djsa] lc O;oLFkk gks tk,xhA

ij gqvk D;k] ftl fnu dk;ZØe Fkk] --- ml fnu ikVu okyksa us mUgsa jksd fy;k] --- eq>s fQj fnDdrvkbZ] mUgs dSls [kcj HkstwWa]  lkspk] tks gksuk gS] gksxk] izd`fr viuk dk;Z djrh gSA

;gka eSaus gyokbZ yxk fn, Fks] --- mudks vxys fnu dk crk fn;k FkkA] ij muds ikl dkj Fkh] --- oks rks vk x,] cdkuh esa #ds]mUgksaus ogka irk yxk fd ikVu  esa gh #duk gks x;k gSA

oks xq#dqy vk, vkSj ;gka ls eq>s Hkh lkFk ysdj ikVu ys x,A ogka mUgksaus egkjkt ds fy, 'kky] rFkk larksa ds fy, pknjsa yha] --- lcdks HksaV nh] --- cksys Lokehth ,slk dHkh ekSdk iM+s gesa er HkwyukAÞ
vxys fnu lc yksx vk,] cf<+;k Hkkstu gqvk] ;gka ls Hkh egkjkt dks 'kky vU; HkDrksa dks pn~njs] rFkk :i;s HksaV fn, x,A
cgqr igys dh ckr gS] ---mUgksaus ikap gtkj #i;s  rc [kpZ dj fn,--FksA-

vuU;kf'pUr;Urks eka ;s tuk% i;qZ iklrsA
rs"kka fuR;kfHk;qDrkuka ;ksx {ksea ogkE;ge~AA 9¼22½

^^tks esjk  vuU; fpUru djrs gSa] fcuk fdlh :dkoV ds tks esjk fpUru djrk gS]] i;Zqiklrs&&& mlds }kjk esjh HkfDr djrk gS] mikluk djrk gS] rs"kkaafuR;kfHk;qDrkukae~] Hkxoku us dgk gS] esjs ,sls tks Hkh HkDr gksrs gSa] mudk ;ksx vkSj {kse];ksx ekus tksM+uk] mudh bPNk dks HkkSfrd phtksa esa tksM+uk] {kse iwjk fuHkkuk] ;g dk;Z esa djrk gw¡A**

esjs fy,  tks ifjfLFkfr iSnk gqbZ] ml le; ds vuqlkj eSa rks v{ke FkkA ] eq>s ikap vkneh ds Hkkstu ds fy, Hkh dtkZ djuk iMr+kA ij izd`fr us og izlax gh ugha vkus fn;kA bruk iSlk [kpZ djuk] esjs cl dh ckr ugha FkhA lc [kpkZ] ijUrq esjh ckr u fcxM+s] blds fy, izd`fr us ;g iwjk izcU/k dj fn;kA
og ,d thou dk vuqHko Fkk] vkRefo'okl c<+ x;kA ij eSa fopfyr ugha  gksrk FkkA leL;k vkbZ] vkrs gh lksprk t:j FkkA jkr dh uhan [kjkc ugha dh] lkspk] vkSj NksM+ fy;kA

vki yksx lcd ys ysaA] blhfy, crk;k gSA
vki tc ;g lksprs gSa] eSa dj jgk gwa] ;g vkidk vgadkj gSA izÑfr loZ 'kfDreku gSA
vkSj vtqZu dks ;q) dk tks mins'k fn;k gS] Hkys gh og dgkuh gks mlds ihNs fla)kUr ;g gS fd blhfy, gesa vxj dqN Hkh dgha Hkh fo'okl j[kuk gks rks n`<+ fo'okl j[kuk gS] vkSj dk;Z ds izfr ,slh yxu gksuh pkfg,AÞ


Saturday, October 5, 2013

11 अनुभव 2

11 अनुभव 2

स्वामीजी अस्वस्थ थे,शाम के समय वे मिलने वालों के प्रश््रनों के उत्तर दिया करते थे, यहाँ उन संवादों का सार संक्षेप हैः-

”हाँ, जो करना था, वह तो बहुत पहले हो चुका था... कई बार विचार उठा कि जो करना था, ... वह तो हो चुका, शरीर को क्यों रखा जाए , क्या प्रयोजन है?

 बहुत पहले आपको बताया था ,
स्वप्न आया था , मैं समुद्र के किनारे खड़ा हँू, ... और सोच रहा हूं,
रामतीर्थ की तरह इहलीला समाप्त करें,
मैं समुद्र में चलने लगा, धीरे-धीरे बढ़ता रहा, ... कमर तक पानी आ गया,
... मैं आगे बढ़ता रहा, गले तक आ गया,...
तभी अचानक लगा किसी ने धक्का दिया...
पाया मैं बड़ी सी नाव के पास खड़ा हूं। सिपाही ने मुझेपकड़ लिया है, वह कह रहा है, क्या मरने चले थे...
तब लगा कि अभी वक्त नहीं आया है,रहना है..।
.
तब इस सेवा प्रतिष्ठान का कार्य प्रारम्भ किया, ... सेवा क्या है,
बड़े वृक्ष के नीचे जो आ जाएगा, उसे छाया देनी है, उसने पूछा ,सुना
हो सकता है, संकेत  कर दिया, ... शारीरिक सेवा तो इस उम्र में कहां हो सकती है, हाँ, मानसिक सेवा सुबह से रात तक चल ही रही है।.

फिर पता ही नहीं चलता, .. कब कौन आया था, क्या सोच रहा था, वही आकर बताता है, कि वह कुछ सोचकर पहले आया था, ... उसका कार्य हो गया, ... वह यह बताने आया है।
मैं तो कुछ करता नहीं, ... मुझे मालूम भी नहीं होता, जो होना है वही होना है, अपने आप हो जाता है, उसके संकल्पों को दिशा मिल जाती है। यहां तो कुछ है ही नहीं, क्या करना है, यह भी नहीं है।“

प्रश्न था क्या यह करुणा है?
यह शब्द भी गलत है। जहॉं कोई दूसरा है, वह आपसे छोटा है, उसके लिए कुछ किया करुणा है। यहॉं दूसरा रहा ही नहीं। जो होना है, अपने आ हो जाता है। आप आनंद में हैं, आपके और उसके बीच का संबंध मात्र प्रेम है।

हम सभी चुप थे, पर भीतर से आशंकित भी, पर स्वामीजी निर्लिप्त , शांत उठकर बैठ गए थे।

”एक ही सवाल को कितनी बार आपने पूछा है, - बात तो एक ही है,
आप घुमा फिरा कर बार बार पूछते हो,
मन का जो अनावश्यक भटकाव  है, निरंतर विचारणा में जो लगा रहता है, वह रूक जाए, यही साधना है।
आज जो भी आता है, वह बर्हिमुखी है, उसका मन चंचल भी है, विकारी भी है, उसे अपने ऊपर विश्वास भी नहीं है, न ही वह कुछ करना चाहता है, वह चाहता है, उसे आशीर्वाद मिल जाए, और वह जागृत हो जाए, उसकी मनोकामना पूरी हो जाए, .. लाभ और लोभ दोनों प्राप्त हो।“

”पूरे देश में एक करोड़ से ऊपर लोग होंगे, जो आध्यात्म की  दुकानें खोलकर बैठे हैं। किताबों में कहानियां है, वो सुना देते हैं, ... सुना रहे हैं, संगीत से सुनाते हैं, मनोरंजन हो रहा है। साधना मनोरंजन नहीं है। वह पहले कहानी उस पंडित की भी सुनाई थी ने, जो भागवत बांचते थे, राजा को सुनाने गए थे। राजा ने कहा पंडित जी फिर आना अभी आप में कुछ कमी है।उन्हें बुरा लगा, घर गए,दुबारा कठोर अभ्यास किया।, .. फिर दुबारा गए, राजा ने फिर वही कहा, अंत मंे पंडित जी घर छोड़कर जंगल में चले गए। वहां जाकर तैयारी करेंगे। फिर आकर राजा को सुनाएंगे। परन्तु वे आए ही नहीं, फिर राजा उनकी खोज में गया। पंडित जी मिले, राजा ने कहा- वह कथा सुनने आया है। तब पंडित जी हंसे, बोले राजा अब कथा ही नहीं रही, न सुनने वाला रहा, न सुनाने वाला रहा है।

 सार, अंतर्मुखता की प्राप्ति का होना है। वह होती है, निरंतरता वर्तमान में रहने से। पर यही नहीं होता। आज सभी बाहिर्मुखी हैं। जो  बात खुद कह रहे हैं, वह उनके आचरण में नहीं है। उनका उस पर ही विश्वास नहीं है। अर्थ है, तो पालन करो, ... आचरण में लाओ, ... फिर तुम्हे कहीं भागने की जरूरत नहीं होगी। ‘सियाराम मय सब जग जानी, करहुं प्रणाम जोरी जुग पानी,’ सब जगह वही है, तब मात्र सेवा ही शेष रह जाती है। अपने पॉंव छुआने का,, रोली लगाने का, मालाएं पहनने का,, ये जो स्वांग भरा जाता है, इसकी भी जरूरत नहीं रहती।“

हम बाहर बैठे थे, पांव में जो घाव था उसकी ड्रेसिंग हो चुकी थी, ... बाहर हल्की धूप थी।

स्वामीजी कह रहे थे,”जब नमक का पुतला सागर की गहराई नापने गया, तो खुद ही गलकर एकाकार हो गया,...
वहां जाकर, कौन आया है, बताने, वहां क्या शेष बचता है,

पर इस अवस्था में जब देहांत होता है, तब?प्रश्न था।
”जो सबका होता है, वही होगा, मिट्टी मिट्टी में मिल जाएगी, बस एक बूंद समुद्र में मिल गई, तब क्या होगा, वह रही है कहां है, जो बताएगी, ।“...

”हाँ,, जब संस्कार  ही नहीं बचा है, ... तब सब खाली हो गया तब..तो यह संभव है,.पर साधारण पुरुष का क्या अंत होगा? प्रश्न था।

”साधारण, असाधारण क्या, ... जो पैदा होता है, ... वह मरता है, ... शरीर पंच महाभूतों से बना है, वह उनमें मिल जाता है। संस्कार जो है, वह शेष रहता है, गुण संस्कार  में है, ... मन तो गति है। वही सूक्ष्म शरीर है, ..वह तो रहेगा, ... अनुकूल वातावरण मिलने पर जैसे बरसात में न जाने कितने कीट पतंगे, वनस्पतियां उत्पन्न हो जाती है,... वह जन्म ले लेता है, ... न भी ले,... जैसा उसका संस्कार है, ... मनुष्य जीवन का उद्देश्य, अंतर्मुखता प्राप्त होने पर ही  उसे पता लगता है, ... बहिर्मुखी तो भटकता रहता है। यही माया है।

हां, सब यहीं है, कुछ भी खाली नहीं है। एक आलपिन की नौक पर सैकड़ों संस्कार रह सकते हैं। मात्र बबूला,,... एक हवा, ... शरीर तो है नहीं, वह तो संस्कार को आकर मिलता है।

क्रिया के लिए इन्द्रियां चाहिए, ... बिना इन्द्रियों के सब व्यर्थ है। मनुष्य जीवन भी इसीलिए सर्वश्रेष्ठ कहा है। पशुओं के पास मस्तिष्क नहीं है। सोच-समझ नहीं है। प्रयास वे नहीं कर सकते। और जो मूक शरीर है, उसे भी गति के लिए, विकास के लिए शक्ति चाहिए, जो उसके पास नहीं है।
बहस में पड़ना बेकार है।“



”तुम्हारा रास्ता ठीक है, या गलत है, इस सोच में पड़ना बेकार है।
जो रास्ता तुम्हे मिला है। उस पर चलो,
मैंने कोई रास्ता नहीं बताया, ... तुम चलोगे, और लगन सच्ची है, तो तुम अंतर्मुखी हो जाओगे, ... यह सच है।
यहीं आकर सारे रास्ते अपनी पहचान खो देते हैं।
अतः इस भूल भुलैया में पड़ना बेकार है,
इसीलिए मैंने कभी रास्तों की चर्चा ही नहीं की।
एक ही बात बताई,
सुबह बिस्तर से उठने से पहले और रात को सोते समय, ... थोड़ा अभ्यास नियमित करो और अभ्यास भी क्या, ... अपने विचारों को कम करने का प्रयास करो, ... रास्ता मात्र अवलोकन का है, ... इसमें धीरे-धीरे विचार और विचार के बीच में जो अन्तर है, वह अनुभव होगा। धीरे धीरे बढ़ता जाएगा, ... उस अवस्था में नींद भी आ जाए तो अच्छा  है, हो सकता है, शुरू में सपने बढ़ जाएॅं, ... पर घबराओ मत, ... यहीं अंतर्मुखता की चाबी है।“
अनंतयात्रा में कहा है, ”कभी अतीत में झांकने का प्रयास मत करना, कभी भविष्य को जानने का प्रयास मत करना।
वर्तमान में रहने की यही कला है, स्मृति पाप है, हमेशा यह बोध बना रहे। सजगता यह रहे। जो भी क्षण है, जहॉं जो क्रिया है, मन पूरी तरह वहीं रहे। जो कल होने वाला है, उसकेलिए लखिा है, ”कर्तुम, अकर्तुम , अन्यथा कर्तुम कुछ भी घट सकता है। सब प्रकृति र छोड़दो, अनावश्यक विचारण अपने आप छूट जाती है।

”साधना जीवन और जगत को काटकर नहीं हो सकती। मैंने कभी भी अलग से बैठकर, आँख भींचने को नहीं कहा। ये जो ध्यान सिखाते हैं, समाज और जीवन से काटकर बात करते हैं। सभी दिशाएं अच्छी हैं, सारे कमरे अच्छेे हैं, जीवन और जगत में जो तनाव रहित, शांत मन से जो भी क्रिया हो अधिक से अधिक मन को वहीं रखने का प्रयास करना चाहिए, यही सुमिरन है। पर क्या कर रहे हैं, घर से भाग रहे हैं, कहीं अलग जगह ले जाते हैं, कहते हैं यहां साधना शिविर है। एक उलझन पैदा करते हैं। हर व्यक्ति , हर परिवार उलझता जाता है। जितने आदर्श घड़ोगेे उतना ही पाखंड बनेगा। व्यक्ति  का आत्मविश्वास टूट जाता है।“

”पुराना, ... जब प्रकृति ने ही नहीं रखा...
तुम क्यों पीछे पड़ते हो।
यहां सब बदलता है। नित नई विचार धारा आती है। नहीं हो तो प्रकृति अपना कार्य करना बंद कर दे। यहां जो आज है, कल नहीं रहेगा, जो कल था वह आज कहां है?
इसीलिए किसी एक बात पर चिपककर बैठ जाना उचित नहीं है।
पुराने तरीके आज काम नहीं आ सकते। हम जो पुराने ग्रन्थों को, लीक पकड़कर परिपाटी की तरह पढते चले आ रहे हैं, वहां सवाल करना चाहिए, इससे कुछ फायदा भी हो रहा है, क्या..?
जो छूटता है, छूट जाने दो, ...
जो तुम्हारा अनुभव बनेगा, वह सच्चा होगा, वह तुम्हारा है। सनातन धर्म का मतलब होता है, जो सदा है, ... कल भी था, आज भी है, कल भी रहेगा, इसीलिए रास्ते को लेकर चलना उस पर बहस करना अब बेकार है। बाहर तो मात्र बहिर्मुखता है, ...उसके बाहर आना है। फिर जो है, सदा से है,उसकी अनभूति होने लगेगी, ... वहीं शांति है,, वहीं शक्ति भी है। समय के साथ भाषा बदल जाती है, कहने का तरीका बदल जाता है ।पर जोे कहा जाता है, ... जो शब्दों से भी परे हैं, वह महत्वपूर्ण है।

 गीता के दूसरे अध्याय में स्थितप्रज्ञ के जो लक्षण है, वे अंतर्मुखी व्यक्ति के है।, ... वहां पर सब रास्ते आकर मिल जाते हैं, ...  वह सदा से है,। वह अनभूति है, व्याख्या नहीं है।शब्द बताते हैं कि ऐसा हो सकता है।“

”धर्म की चर्चा मैंने भी की है, क्योंकि वह तो रास्ता है, अध्यात्म उससे परे है, वह छत पर आने की सूचना है। वहां आकर फिर बाहर और भीतर आने की स्वतंत्रता रहती है। मैं तो जो भी आता है सवाल पूछता है, उससे यही कहता हूं, तुम जो कर रहे हो उस पर विश्वास लाओ, करो,, सोचो मत, चलो, उसे व्यवहार में लाओ गलत होगा, अपने ..आप छूट जाएगा, प्रकृति अपने आप में सही बड़ी मार्गदर्शक है। अंतप्रेरणा अपने आप बता देती है। क्या सही  है?, क्या गलत है? गलत छूट जाएगा। पर चलो तो सही। तुम्हारा धर्म, तुम्हारी मान्यताएॅं , सही हैं या गलत यह चर्चा का विषय नहीं है। मैं किसी की मान्यता को बदलने  के पक्ष में नहीं हूं। बलपूर्वक या अन्य किसी प्रकार से यह कार्य नहीं करना चाहिए।“


”अन्तर्मुखी अवस्था में संस्कार खुलना शुरू होता है।
यही वास्तविक साधना है, पात्र का ढक्कन सा खुल जाता है, एक प्रवाह है, उसके खुलते ही, जहां पर यात्रा बंद की थी, वह मुकाम आ जाता है। जो जाना गया है, वह सब भीतर  है, बस वहां पत्थर रखा हुआ ह।, ... वर्तमान में रहने से क्या होता है, बाहर का भटकाव बंद होते  ही मन अंतर्मुखी होने लगता है।

पहले बताया था न, अंतर्मन, मन का ही हिस्सा है।, जो विराट से जुड़ा होता है, विराट अत्यंत शक्तिशाली है, वहॉं संबंध जुड़ते ही सब प्रकट हो जाता है, वही ज्ञान है।
तब वास्तविक यात्रा शुरू हो जाती हैं,े यही अध्यात्म है। अध्यात्म कोई ओढ़ने की चादर नहीं हैं, जब ये स्मृतियां खुलती है, एक साथ प्रवाह सा खुल जाता है, साधक बेचेन हो जाता है। यहीं तितिक्षा है, वेग को सहन करो, तभी वास्तविक प्रगति होती है।“

”अनंत यात्रा’ एक उपन्यास ही नहीं  है।
पता लगाओ, नीलकंठ कौन है?, उसकी यात्रा, साधक की यात्रा है, इन्हीं सारे सवालों का जवाब एक साथ यहां दिया हैं,
मैंने कुछ भी नहीं छिपाया है,
यह जो सत्य है, उसकी ही खोज, नीलकंठ की है,, तो शिखिघ्वज की भी है। मुझे किसको बताना था, यह भी साफ ही था
अंत प्रेरणा उठी, और मैंने लिख कर तुम्हे भेज दिया। जो भी कागज मिला उस पर लिखकर तुम्हे भेज देता। एक साथ तो लिखा  नहीं, पहले वाला भी मेरे पास नहीं था। तुमने जोड़कर किताब बना दी। अच्छा हुआ पर देखना, उसमें जो प्रवाह है, ... एक साथ बैठकर,, ... एक जगह बैठकर मैंने नहीं लिखा, ... सब स्वाभाविक है।“

”इसीलिए मेरे पास भीड़ नहीं थी। ... जो भाषा बनाता। मुझे किसे समझाना था, ... सामने कोई था नहीं। तुम्हारे आने के बाद तुमने सवाल पूछने शुरु किए। उसके पहले साठ साल तक कोई इस संबंध में पूछने नहीं आया। नहीं चर्चा की। मैं चुप रहा। गुरुकुल चलता था, ... उसी के संबंध में बात होती थी। कभी कोई कुएं में पानी आजाएगा, शादी होजाएगी, यह बात पूछता। जब गुरुकुल में शुरू-शुरू में आया था, तब गीता पर प्रवचन दिया। मोहन जी भी यहीं गुरुकुल में पढ़ाते थे, ... पर कभी आध्यात्मिक चर्चा उनके साथ नहीं हुई। श्री राम शर्मा भी आए, सत्यमित्रानंद जी भी आए, ... वे धर्म प्रचारक थे। ।  आपसे मिलने के बाद सिलसिला शुरू हुआ। मेरे सामने, मेरा उद्देश्य था, ... मैंने पाया। आज आप देखते हैं, मैं घंटों बैठा रहता हूं, पता भी नहीं रहता, क्या समय हुआ है, आप पानी के लिए पूछते हैं, ... तब दुबारा पूछने पर कनेक्शन जुड़ता है, ... हाथ उठता है, ... प्यास भी तभी अनुभव होती है। फिर बताओ, शब्द और भाषा कहां से आती। जो सत्य है,... वह जब व्यक्त होगा, कम से कम शब्दों में ही होगा। जहां वह भी है, मात्र उसकी वर्णना है, व्याख्या है, वहॉ। घंटों चर्चा करते रहो, कोई फर्क पढ़ने वाला नहीं है।“



”हां, मेरी कोई इच्छा ही नहीं थी।
 आपको बताया था बचपन में कि एक बार वो बड़े लेखक घर आए थे, मैंने उनकी सेवा की, तब उन्होंने कहा था, कुछ मांगों तब मैंने कहा था, कि किसी के सामने हाथ नहीं पसारुॅंे।. वही बात मैंने इंजीनियर साहब को बताई थी। इसीलिए संन्यास लेकर गुरुकुल खोला था। वही एक मात्र संकल्प था।

”मुझे कहां जाना है, ... क्या पता...
शरीर जब छूट जाए, तब गिद्धों के लिए डाल  देना, ... शायद उनके काम आ जाए, प्रकृति में हर वस्तु काम में आनी चाहिए।

‘यह आप क्या कह रहे हैं?’प्रश्न उठ खड़ा हुआ था।

”क्यों, मिट्टी का क्या, ... मिट्टी तो मिट्टी में मिल जाएगी।
फिर क्या बचेगा, ... बूंद के समुद्र में मिलने के बाद पूछने वाला भी नहीं मिलता।
 अंगुली से छाती पर दिखाते हुए यहां कुछ भी शेष नहीं रहा। कुछ भीनहीं। सब क्षय हो गया।“ (मुस्कराते हैं)

”जिनके संस्कार शेष रह जाते हैं, वे लौटते हैं। आना पड़ता है। नहीं भी आओ, जन्म कोई साधारण चीज नहीं है। संस्कार भटकाते हैं। यही क्रम है। सिलसिला है, जो जारी है। आज नहीं कल, विज्ञान  इधर भी हाथ बढ़ाएगा,
कुछ नहीं बस एक सपना होता है।
सपने में हम उठ जाते हैं, छूते हैं, यह मेरे हाथ है, पॉंव है। वहां कोहनी है। यह संस्कार भी एक सपना है।“

”वहां स्वप्न  है, बस एक गहरी नींद है। इंद्रिया है, नहीं, ... जो कह सके, ... व्यक्त कर सकें... स्वप्न हमेशा सच लगते हैं, टूटने के बाद पता लगता है, यह तो सपना था। वहां मात्र एक स्वप्न रहता है। उतना यथार्थ। स्वप्न में दुख कितना गहरा लगता है। राजा जनक को स्वप्न आया था, वे स्वप्न में भिखारी है, दाने -दाने के लिए मोहताज हैं।, उन्होंने जगते ही सवाल पूछा था,... यह सत्य है या वह सत्य हैै। तब अष्टावक्रजी ने उत्तर दिया, ... राजन दोनों ही सत्य हैं।

इस स्वप्न में भी दुख  होता है, सुख होता है, उतना ही यथार्थ लगता है, पर व्यक्त करने के लिए देह नहीं होती।
इस चर्चा में पड़ना बेकार है, सच यह है कि मनुष्य देह बहुत ही बहुमूल्य है। यह हमें हमारे संस्कार को शुद्ध करने के लिए मिलती है। यह जो संग्रह है जो स्मृतियां है, उन्हें खाली करना है,  इसके लिए मिलता है।। इसको ठीक से समझा नहीं जाता है। संग्रह कम हो, यही साधना है। संग्रह जो है, विचारों को पैदा करता है, विचार ही विकार है। विचार कम होंगे, संग्रह कम होता जाता है।

जो पुराना है वह खत्म हो ,नया संग्रह नहीं बने, यही वर्त्तमान में रहने की कला है।“

”सभी धर्म आत्मा की चर्चा करते हैं। आत्मज्ञान, आत्मानुभव, ... यह क्या है?
शरीर तो दिखाई पड़ता है, स्थूल है।
मन को देखा है क्या?
शास्त्र कहते हैं, मन विकारी है, सतोगुणी है, रजोगुणी है, तमोगुणी है, ... मन को तो किसी ने देखा नहीं है।
उसके क्रियाकलापों को हम जानते हैं, उसको देखकर ही हम मन की व्याख्या करते हैं।
मन एक गति है।
मात्र गति जो कल्पना करती है, स्मृति रखती है,
और प्राण भी गति है,
शरीर में आते ही गति दो रूपों में बंट जाती है। मन चक्राकार गतिे हैं, प्राण सीधी गति हैं, यह नाभि से मस्तिष्क तक है, ऊर्ध्वाकार। योग, वास्तविक अर्थ में दोनों दोनों गतियों का एक हो जाना है। शक्ति, प्राण में है, वही सृजन का कार्य करती है, उसी से पोषण होता है। विकास उसी से होता है। श्वास प्राण नहीं है।

सूक्ष्म शरीर में, यह गति संस्कार सहित रहती है, संस्कार का धरती पर नया जन्म लेना, और देह का छोड़कर जाना सब उसी पर निर्भर करता है।
तो जब हम मन को ही नहीं जानते, तब आत्मा पर चर्चा कैसे कर सकते हैं। गीता में बहुत समझाया है, ... पर वह जो मन से परे है, वहां मात्र अनुभव तो होगा, वर्णन नहीं।“

”अनंतयात्रा’ में वर्णना है, ... विराट का उल्लेख हुआ है। विराट का अनुभव होता है। गीता में भी आया है। वह मात्र अनुभव है। स्थिरता और गति का जो विरोधाभास है, वह मात्र शाब्दिक रह जाता है। वह है सदा है, जो इन्द्रियों से परे है, मन से पीछे,  वहां मात्र कल्पना से चित्रित किया जा सकता है। पदार्थ का सूक्ष्मतम कण जो होता है, वहां भी वैज्ञानिक रहते हैं, वह कण भी है, तरंग ही।

मैंने पहले भी कहा था, तरंगों के बारे में, ... लहरें टकराती हैं।, , वे विकार साथ लाती है, नाभि से टकराते ही, जहां संस्कार रहता है, मन मस्तिष्क से उसे जोड़ देता है। हमें इन लहरों के वेग को बर्दाश्त करना है। जैसे टी.वी. पर लहरंे टकराकर चित्र व भाषा दोनों देती हैं ,वही हमारी दशा है, हम भी वैसे ही प्रभावित होते हैं।

”तो फिर जब जहां शरीर का प्रयोजन नहीं रहा है। ध्यान और मन वहॉं कुछ नहीं रहता। अनुभव भी मानसिक होते हैं।वहॉं मन होता तो है। पर निष्क्रिय।जब जरुरत हुई वह आता है ,बात गई वह वापिस अपनी जगह पर चला जाता है।एक अवेयरनेस रहती है। जब बाहर आना हुआ कांशियसनेस हो जाती है। सब ऑटोमेटिक होता रहता है। यहॉं प्रयास कुछ भी नहीं होता। जब कोई सामने आता है ,वह कुछ बोलता है,फिर वह  दुबारा कुछ कहता है ,तब सम्बन्ध अपने आप जुड़ जाता है।तब ऑंखें उसे पहचान लेती हैं ,कान सुन लेते हैं। कुछ कहना है तो अंदर से प्रेरणा होती है। नहीं तो सीरियल की तरह चित्र आते रहते हैं जाते रहते हैं।“


Friday, October 4, 2013

अमृत पथ 10

अमृत पथ 10

आज इस आलेख में हम साधना की चर्चा कर रहे हैं।

साधना

प्रश्न था साधक किस प्रक्रिया का पालन करे?
स्वामीजी कह रहे थे-
‘किसी का भी मन नहीं दुखाना चाहिए, रास्ते सभी अच्छे हैैं, फिर सबकी परिस्थ्ािित, और योग्यता अलग-अलग है, दो पत्तियाँ भी प्रकृति  में एक सी नहीं होतीं, फिर एक जैसी व्यवस्था सबके लिए कैसे ला सकते हो? यही बड़ी गलती हो गई है। हम अपने शास्त्रों को सही दूसरे को गलत बताते हैं, उनकी मान्यताओं के परिवर्तन की कामना करते हैं।

यहां इसलिए मैंने कोई पद्दति नहीं बताई, कहा जो तुम करते हो करते रहो, तुम्हे छोड़ने की जरूरत नहीं है। तुम्हारी लगन सच्ची होनी चाहिए।
इसलिए बहिर्मुखी सत्संग नहीं हो सकता है। हाँ मनोरंजन व सद् चर्चा इसमें अवश्य होती है। क्योंकि सबकी मान्यताएं, रुचियॉं अलग - अलग हैैं, हम व्यक्ति विशेष की सहायता कर सकते हैं। उसका मार्गदर्शन हो सकता है। पर सबको एक लाठी से नहीं हॉका जा सकता, ... यह उनको देखना है।, ... हमें नहीं, ... यहां प्रकृति में सबको खुली छूट है, एक वक्त ऐसा आता है, रास्ता बंद जाता है, तब वापिस लौटना होता है। इससे निराशा आ जाती है।

कर्मकांड भी साधना है, सीढ़ी है, पर कब तक उस पर ठहरे रहोगे, आगे जाना भी होगा। कर्मकांड का अर्थ होता है क्रिया तो होरही है पर उसमें मन नहीं है।जब क्रिया और मन एक होजाता है वहॉं  उपासना बन जाती है।हमेशा वहां खड़े नहीं रह सकते, वह भी छूट जाएगा।... भक्ति की एक सीढ़ी है, जब वह छूटती है तब निःसंकल्पता में प्रवेश होता है। ... वहां ज्ञान है। ज्ञान है, संसार हमारी आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर सकता है। जो महान शक्ति है उसके प्रति जो जिज्ञासा शुरू में होती है, वह बाद में धीरे-धीरे रुचि में, फिर स्वभाव में बदल जाती है। रह जाती है, मात्र सजगता... रहना तो फिर भी पड़ेगा, कोई चमत्कार होने वाला  नहीं है। बस इस रहने में और उस रहने में भेेद यह हो जाता है,ै, यहाँ सभी कार्य तो वही  होंगे, पर शांति होगी, प्रेम होगा।

इसीलिए किसी की भी मान्यता पर अविश्वास मत करो, ...
प्रारंभ में मंदिर, और मूर्तिपूजा ही साधक को मिलती है। यह  वह जगह होती है, जहां जाकर उसकी भावना दृढ़ हो जाती है। उसे अपनी मलिनता का बोध हो जाता है।
वह वहां क्यों जाता है, इसका उसे पता नहीं रहता, उसे अच्छा लगता है, वह चाहता है। मंदिर कोई पत्थर, ईंटों का भवन नहीं होता। घोंसला तो चिड़िया भी बनाती है, पर यहां उसके भीतर संस्कार है जो जोर मार रहे हैं; वह भगवान को कहीं देखना चाहता है। लोग घरों पर इसी लिए मंदिर बनाते हैं, पूजा करते हैं।

पहले इन सबकी जरूरत होती है, कोई लक्ष्य है, तो  उसे इसे हटाना नहीं चाहिए। बाद में जो छूटना है, वह अपने आप छूट जाता है।

पहले बाह्य पूजा होती है, अभिषेक होता है, षेाड़षोेपचार होता है, विधि विधान से होती है। बाद में धीरे -धीरे मानसिक पूजा रह जाती है।फिर एक दिन आता है, वह भी छूट जाती है। मंत्र भी पहले स्थूल जपा जाता है, फिर धीरे-धीरे मानसिक जप रह जाता है। यह सब एक प्रक्रिया है, ... जो हर परंपरा में मिलती है।

हजारों साल से इस प्रकार से मनुष्य यह रास्ता खोजता आया है। मैंने कभी भी, कहीं भी, किसी की अवहेलना करने को नहीं कहा। चर्च का भी विधान है, मस्जिद का भी है, ... सब जगह अपनी- अपनी परंपरा है, उसमें जब साधक जाता है तो उसका मन कुछ देरके लिए शांति पाता है, सार यही है। वह कुछ देर स्मृति के दबाब से हट जाता है। घर में महिलाएॅं, तुलसी केे आगे दिया जलाकर, उस महाशक्ति का सहारा पा लेतीं थीं।यह सब भावना और लगन पर टिका हुआ है।
मंदिर यहां के लोगों के लिए इसी तरह की जगह थी।, जहां वे गए अपनी व्यथा सुना आए, ... पुराने लोगों ने बहुत काम किया है, तरह- तरह के उपाय बताए। दक्षिण में कितने बड़े  विष्णु के मंदिर हैं,ं, विष्णु जितने बड़े हैं, उनके मंदिर उतने ही बड़े हैं। मस्जिद, पूरी खुली होती है। मंदिर ढका होता है।यह सब अपना- अपना सोच था। आज के मंदिरों में वह बात नहीं रही। सब पैसे कमाने का तरीका बन गया। मंदिर वह हैै, जहां जाते ही लगे, यह जगह शांत है, यहां  जो विचार उठता है,  उस सवाल का उत्तर आता है। क्यों? वहां साधकों का मन शांत हुआ है। पुराने मंदिर जागृत है, वे चैतन्य है आनंद है। मंदिर कोई भवन नहीं होता, मूर्ति तो जयपुर मंे बनती है। फिर होता क्या है, ... तुम्हारी भावना, तुम्हारी शक्ति उसे चैतन्य कर देती है। हरिद्वार  गए थे, वहां क्या देखा, इतने मंदिर हैं, ... वहां पूजा भी अब मशीन से होने लगी है, सब यांत्रिक। .
साधक के लिए आवश्यक है, उसकी मान्यता दृढ़ हो। और उसकी  लगन हो,। हमें कभी भी किसी की मान्यता पर दबाब नहीं डालना चाहिए, इसीलिए ,मान्यताओं के परिवर्तन के लिए कभी मैंने नहीं कहा।

Wednesday, October 2, 2013

- यात्रा 8

अमृत पथ
- यात्रा 8
अमृत पथ की अगली कड़ी यहॉ, दी जारही है। सत्संग तथा ध्यान शिविर को लेकर अनेक प्रश्न उठते रहते हैं, यहॉं उनकी अर्थवत्ता पर विचार किया गया है।


स्वामीजी से बार-बार सत्संग शिविर आयोजित करने के लिए कहा जाता था,इसी संदर्भ में उन्होंने एकबार कहा थाः-

मैंने कोई सत्संग शिविर नहीं चलाया, ... लोग आते थे, मुझे समझातेे थे, ... आप मुझसे जुड़े है, मेरे विचारों से जुड़े है, .. आपके मन को इससे लाभ होता है, .. आप आते हैं, आपका आना स्वाभाविक है।

मैं तो कुछ नहीं करता, ... जो होता है, स्वाभाविक होता है, ... और जो होता है, वह आपको ही पता है, ... हाँ यहां में शांत हूं, कोई उत्तेतना नहीं है, कुछ करना नहीं है, ... उस शांति में आप आते हैं, ... आपको शांति मिलती है, .. बस। पर प्रवचन देकर, ... एक निर्धारित क्रम बनाकर रखना, कहना ज्यादती है। इससे मैंने तो कोई लाभ होता देखा नहीं, अहंकार ही बढ़ता है।
सन्यास भले ही हिमालय पर लिया, ... पर मेरा वहां मन नहीं लगा, ... प्रकृति यहां ले आई, यहां आकर, कार्य किया, तब तो यह इलाका बहुत पिछड़ा था, एक बस चलती थी, पैदल ही आता-जाता था, ... सत्य हिमालय पर ही नहीं मिलता, वह तो हर जगह प्राप्त हो सकता है।

हम क्या चाहते हैं, हम ही निश्चित नहीं है।
 जो सबका कारण है, जोे शरीर, मन, बुद्धि, सबसे परे है, ... उसे क्या हम एक स्थान, एक व्यक्ति, एक वातावरण का सहारा लेकर पा सकते हैं?

 जो स्वयं नाशवान है,... आप उसका लेते हैं। व्यक्ति से जुड़ते हैं, या विवेक से। आपके पास भी विवेक है, पर उसका आदर न होने से वह सुप्त है,... गुरु देह नहीं, साक्षात विवेक होते हैं?... जहा देह पूजा है, वहां विवेक अनुपस्थित है। अनंत यात्रा में कुंभका कथन है- नीलकंठ से-‘अब तुम्हारा विवेक जागृत हुआ है, हो सकता है, इसके बाद मेरा शरीर भी नहीं रहे’, गुरु का कार्य शिष्य का विवेक जगाना है, पर आज तो अपहरण ही होना रह गया है।

वस्तु, व्यक्ति, परिस्थिति, सभी परिवर्तनशील है, इनका आश्रय मत लो, तुमने चाहा था, ... तुम्हे कब आत्म ज्ञान होगा, ... जब तुम्हारा कर्तव्य कर्म पूरा होगा और तुम्हे अपने होने का अहसास जगेगा, ... विवेक ही सत्-असत् का भेद करता है, ... बस तुम्हे उसका आदर करना है, ... विवेक विरोधी कार्यों को छोड़ते जाना है, ... सामर्थ्य से परे के कार्यों को भले ही वह सही हों, तुम करना चाहते हो, पर तुम्हारी पहुँच से बाहर के हो, उन्हें छोड़ दो। जो कर सकते हो, उन्हें तुरंत करो, ‘क्षिप्रं भवति धर्मात्मां’,...

स्वतः कार्य की पूर्णता पर शांति उपलब्ध होने लगेगी।
विचार करो-
गुरु, आश्रम, चातुर्मास, सत्संग, शिविर, साधना, क्या ये सब मनोरंजन के साधन होकर नहीं रह गए। लोग कहते हैं, सिनेमा देखने जाएं उससे तो अच्छा है, सत्संग में जाकर प्रवचन सुन आएं।
महत्वपूर्ण बात है, आप चाहते क्या हैं?

अगर आपके जीवन का उद्देश्य मात्र मनोरंजन करना है, तो ठीक है, यहां लोग आते हैं, गृहस्थी की परेशानियों से दुखी हैं, सलाह मांगने आते हैं। आप गृहस्थ हैं, समस्या आपकी है, ... आप सुलझाते क्यों नहीं, क्यों उसे दीर्घकाल तक बनाए रखते हैं, जो दिखता है वह नहीं देखते, जो देखना चाहते हैं, वैसा देखते हैं, मुझसे तो मात्र सहमति लेने आते हो। मैं भी तो शरीर हूं, मैं तो कहीं नहीं गया, ... फिर आप में इतने आत्मविश्वास की क्यों कमी है? कि आप जरा सी परेशानी हुई, यहां भाग आते हैं? मन जब शांत होकर,... जो भी कार्य उपस्थित है, उसमें उत्तेजना रहित लग जाता है, ... तब स्वतः आत्मविश्वास की प्राप्ति होती है।
लेकिन आप, ... जिस पर विश्वास रख सकते हैं, ... कहते हैं, आप का ईश्वर पर दृढ़ विश्वास है, ... उसके द्वारा सौंपे गए कार्य पर पूरा मन नहीं लगाते, जो अप्राप्त है, उसके चिंतन में डूबे रहते हैं, वह कब मिलेगा, पूछने आते हैं, मैं कहता हूं, विचार करो, समझाता हूं, जो प्राप्त हुआ है, उस काम को तो पूरा करो, ... वहां तो मन नहीं लगता, दूसरे का काम, ... उसका चिंतन लगातार बना रहता है।
हमारा दूसरे पर, जो भी हो, जो नित्य नहीं है... परिवर्तनशील है उस पर विश्वास करना क्या उचित है?
दूसरे के साथ आपका संबंध आत्मीयता का हो, ‘आत्मवत सर्व भूतेष’ू, की भावना सदा बनी रहे, ... पर दूसरा सुख देगा,... दुख देगा, मानना व सोचना व्यर्थ है।
हाँ, जो जीवन मिला है, वह महत्वपूर्ण है।
मैंने कहा था- जीवन जीना भी एक कला है, यह सीखी जा सकती है।
जीवन एक पथिक की तरह जीयो। घूमा, फिरा चल दिए, न बांधा, न बंधे,। लोग आते हैं, बताते हैं वे आजकल आध्यात्मिक जीवन जी रहे हैं, सुबह से शाम तक नियमित क्रम में मंदिर जाते हैं, ग्रन्थ पढ़ते हैं, टी.वी. पर धार्मिक चैनल देखते हैं, वे आध्यात्मिक जीवन जी रहे हैं।

कहते हैं, जो कार्य कर रहे हैं, व्यवसाय या नौकरी कर रहे हैं, ...रुपया कमाने की सोच रहे हैं, वे भौतिकवादी  हैं।  परन्तु वे इस प्रकार के जीवन को छोड़ आए हैं।

जब तक देह है, संसार तो रहेगा ही।
संसार सेे ही देह की सभी आवश्यकताएं पूरी होती है, भौतिकवादी का मतलब है, जो  कामना पूर्ति के लिए ही  प्रयास करता है, ... फिर कामना का अंत होता नहीं, ... अनावश्यक और आवश्यक का अंतर धीरेे-धीरेे मिटता जाता है, वहां बस कामना पूर्ति ही साध्य रह जाती है, उसे भौतिकवादी कहते हैं। पर जो विवेक की रोशनी में कामना निवृति के मार्ग पर चलता है, वह आध्यात्मिक है, उसका सवाल, ... अपने भीतर की कामनाओं का धीरे-धीरे छोड़ने का होता है।
सन्यासी का मुंडित होना, भगवा पहनना, साधुओं का दिगम्बर हो जाना ये बस प्रतीक हैं। जितने शीष पर केश हैं, उतनी ही कामनाएँ हैं, ... पर आज गृहस्थों की अपेक्षा सन्यासियों की चाहत ज्यादा बढ़ती जा रही है। क्या वे आघ्यात्मिक हैं?
भई! कहीं मत जाओ, जहां भी बाह्य का सहारा लोगे, जब तक वह शक्ति रहेगी फिरकनी घूमती रहेगी। बल हटा फिरनी रुक गई, यही सिद्धांत है। बाह्य से मात्र उद्वीपन होता है, जो घटेगा भीतर ही घटेगा, ... बाहर उसकी गूंज हो, नहीं भी हो, क्या फर्क पड़ता है।
आप जैसे भी है, जहां भी है, अपनी राह पर चलते रहो।
कहाँ जाना है, प्रकृति ने तय कर रखा है,
भूत था जो वह घट गया, उसका परिणाम आज है, वर्तमान है, उससे ही कल का रास्ता जाएगा।
‘कर्त्तुम, अकर्त्तुम’, अन्यथा कर्त्तुम, कुछ भी घट सकता है, तुम्हें मात्र वर्तमान में रहना है। हर स्थान, हर समय, हर घडी उस महान प्रकृति ने दी है। न वहां शुभ है, न अशुभ।
शुभ और अशुभ की परिकल्पना यह जो पाखंड चल पड़ा है, इसने कितना नुकसान पहुंचाया है, यह सब बाद में पैदा हुआ हैं। मैंने पहले भी कहा है, मन फिरकनी की तरह है, बाह्य का बल लगाओ तेजी से घूमती जाती है, बल के हटते ही रुक जाती है। ऐसा मन धीरे-धीरे रुग्ण होता जाता हैं उसी में निराशाआती हैं एक बार बाहर का सहारा लिया, उसकी आदत होती जाती हैं यही दासता है, वहां स्वतंत्रता नहीं मिलती। इससे बचो, मन को स्वतः उत्साहित रखना सीखो। याद रखना उत्साह उसी को मिलता है, जो उत्साहित रहता है। जो प्रसन्न है, वहीं प्रसन्नता रहती है। उत्साह कोई बाजार में मिलने वाली वस्तु नहीं है। यह तुम्हारा कर्म के प्रति निष्ठा है, लगन है। यह स्वतः होनी चाहिए।

तुम्हारा कार्य है, जहां भी हो, वहीं रहो, तुम्हे कहीं भागने की जरूरत नहीं है, दूसरा कोई तुम्हे न तो आनंदित कर सकता है, न ही उत्साहित। साधारण सा सूत्र है, जो कभी हार स्वीकार नहीं करता, वही विजयी होता है। तुम्हें तो मात्र निरंतर कर्तव्य पथ पर कर्मरत रहना है, जो तुमने जाना है, वही विवेक का मार्गदर्शन है। उसका आदर करो उसे आचरण में लाओ, व्यवहार में आते ही, पूर्व में गलत कर्मों का बोझ भी कम होने लगता है, जैसे आग में पुराना काट.-कबाड़, सब जल जाता है, उसी प्रकार विवेक की अग्नि असत् के प्रभाव को उसके दोषों के प्रभाव को भी जलाकर राख करने में समर्थ है। यही साधना है, यही सत्संग है, जो शांति और शक्ति देनों में समर्थ है।

9 अनुभव

9 अनुभव


स्वामीजी साधना में प्राप्त अनुभवों की चर्चा कर रहे थे, ओंकारेश्वर घटना का वृत्तांत ”अनाम यात्री नामक कृति में भी है।

”यह ओंकारेश्वर की घटना है।
मैंने आपको कहा था न, तब भंडारी मिल में काम कर रहा था। वहीं ‘पाल ब्रन्टन की पुस्तक, ‘रमण महर्षि के बारे में पढी़ थी, जिसके बारे में पहले बताया था, ... मैंने पुस्तक पढ़कर जब रखी तक स्वप्न में वही का सारा दृश्य देख लिया था,-जब वहां गया तब रमण महर्षि वहांथे,-परउनकी अवस्था के यही अंतिम दिन थे।
बहुत कम बोलते थ.े खाना भी उनके हाथ में रखकर जब कहा जाता था तब वे इन्द्रियगत संबध्ंा जोड़ पाते थे, ... पहाडी की जब परिक्रमा की तब पाया,स्थान जैसे मैंने स्वप्नमें देखे थे, ... वैसे ही थे।मैंने इस परज्यादा विचार नहीं किया। हाँ, ओंकारेश्वर में तब पैदल चलना पड़ता था। मैं नदी के इस पार से उस पार जा रहा था, ... रास्ता बहुत संकड़ा, व पहाड़ी था। पत्थर भी उबड़-खाबड़ रखे थे, ... उतरना ही उतरना आगे उतरा व चढ़ना पड़ता था, ... रात का वक्त था। तभी अचानक प्रकाश का एक गोल घेरा दिखाई दिया, .. जो मेरे आगे आगे चल रहा थ, ... पहले तो मैं मुड़ नहीं पाया।  यह तो होता था, जब सोता था प्रकाशकी एक बीम सी आती थी, ... वह जो आज्ञा चक्र है, जहां बिंदी लगती है; वहां पर आकर ठहर जाती थी, ... और मैं गहरी नींद में सोे जाता था। पर वह प्रकाश भीतर से आकर इस प्रकार मार्गदर्शन करेगा, ... यह मुझे वहीं अनुभव हुआ।

भीतर का प्रकाश, ... बाहर अंधेरे को पता नहीं लगने देता। मेरी आँख की रोशनी बहुत कम हो चुकी है। एक आंख ग्लूकोकोमिया के बंबई आपरेशन से   चली गई हैं; पर दूसरी आँख में भी बहुत कम दिखाई देता है। पर अखबार पढ़ लेता हूं, मेरासारा काम यथावत हो जाता है।

‘तभी आप टार्च नहीं रखते...’
‘(हंसते हुए) हाँ, जरूरत नहीं पड़ती। रात को तीन बजे जगना पड़ता है। हाथ से टटोलता चला जाता हूं। बत्ती कहॉं है, स्विच कहां है,अंदाजा लग जाता है...’
या रोशनी... होती है,
‘कुछ भी मान लो,...’,उस दिन पिरामिडों की बात चल रही थी.......
स्वामी जी बोले-जिसे पिरामिड कहते हैं, अभी समझने में समय लगेगा। वहां अंधेरा था, दीया बत्ती का सबूत नहीं है। मशालों का सबूत नही ंमिला है।, ... अंदर कौनसा प्रकाश था, ...अभी इस पर खोज होनी है।।

तीर्थ जो आज है, वे धंधा बन गए हैं।
प्रश्न-आप तो चारों घाम गए, ...हिमालय भी...
 उत्तर- ‘हाँ, अमरनाथ पैदल गया था, ... उसके उसके बाद जब लौटे तब पॉव सुन्न हो गए थे, वो बता रहा था,...’
‘तीर्थ यात्रा, भावना से जुड़ी है। गंगाजल पवि़त्र करता है?  उसे ही जोे यह मानता है,
हमारा आज न तो विश्वास रहा, न निष्ठा, न श्रद्धा, ... लगन भी नहीं है, इसीलिए हम जाते हैं, जगह को छूकर  आ जाते हैं।
.हमारी मानसिक उर्जा को वहीं जाकर सहारा मिला है, ... जो दृढ विश्वास रखता है। वही अपनी बुराई में मुक्त भी हो जाता है, उसका संकल्प इतना घना हो जाता है, वह उसे मार्गदर्शन देने लग जाता है।
शक्ति तो हमारी जागृत होती है, जो पिंड में है, वही ब्रह्यांड में है।

पर विश्वास नहीं है।
एक तीर्थ, पत्थर- मिट्टी,गाारे से बना है, , वहॉं मूर्तियॉं  हैं।दूसरा तीर्थभाव लोकमें  में बसता है, हमारी मान्यता में बसता है,और जो जिस रूप में देखता है, वह उस रूप में पाता भी है, यही सार है।एक का तीर्थ  बस एक बस्ती है, एक शहर है, दूसरे का तीर्थ चिन्मय होता है। जैसे विदेशी भी यहां आकर तीर्थ में रहते हैं, उसे समझो, वही उनका जीवन  हो जाता है।परिवर्तन भीतर ही होता है,... जहां पहुंचकर हमारेे विचार शांत हो गए... शांति अनुभव हो, ... वहां हमें मार्गदर्शन भी मिलेगा, यह सच है।